20 Strange and Weird Facts… (हिन्दी में)

Views: 1634
  1. एक आदमी साल भर में औसतन 1460 सपने देखता है।
  2. कॉकरोच सिर कटने के बाद भी कई सप्ताह तक जिंदा रह सकता है। दरअसल वह सिर कटने से नहीं, भूख से मरता है।
  3. छछूंदर एक रात में लगभग 300 फीट की दूरी तक खोद सकती है।
  4. गधे की आंखों की स्थिति कुछ ऐसी होती हैं कि वह अपने चारों पैरों को एक साथ देख सकता है।
  5. ऊंट की आंख में तीन पलकें होतीं हैं जो उन्हें रेगिस्तान में उड़ने वाली रेत से बचातीं हैं।
  6. बिजली की कुर्सी का आविष्कार एक दंत चिकित्सक ने किया था।
  7. बिल्ली की पेशाब अंधेरे में चमकती है।
  8. सूर्य, धरती से 330,330 गुना बड़ा है।
  9. हर साल लगभग 2500 बांए हाथ से काम करने वाले लोग, उन वस्तुओं व उपकरणों का उपयोग करने से मारे जाते हैं जिन्हें दांए हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है।
  10. किसी भी वर्गाकार सूखे कागज को आधा-आधा करके 7 बार से अधिक बार नहीं मोड़ा जा सकता ।
  11. दुनिया के लगभग आधे अखबार अकेले अमेरिका और कनाडा में प्रकाशित होते हैं।
  12. एक वायलिन बनाने में लकड़ी के 70 विभिन्न आकार के टुकड़े लगते हैं।
  13. आकाशीय बिजली कड़कने से जो तापमान पैदा होता है वह सूर्य की सतह पर पाए जाने वाले तापमान से पांच गुना ज्यादा होता है।
  14. जब कांच टूटता है तो इसके टुकड़े 3000 मील प्रति घंटा की गति से छिटकते हैं।
  15. 19वीं सदी आने तक, साइबेरिया में चाय के चौकोर टुकड़ों को मुद्रा के रूप में प्रयोग किया जाता था।
  16. यदि कभी आइसलैण्ड जाएं तो वहां कभी भी रेस्त्रां में बैरे को टिप न दें। ऐसा करना वहां अपमान समझा जाता है।
  17. लास वेगास के जुआघरों में घड़ियां नहीं होतीं।
  18. मनुष्य के शरीर में हर सेकेण्ड 15 मिलियन लाल रक्त कणिकाएं पैदा होतीं हैं और मरती हैं।
  19. कहीं अनहोनी न हो जाए, इस वजह से प्रिन्स चार्ल्स और प्रिन्स विलियम कभी एक साथ एक ही हवाईजहाज से यात्रा नहीं करते।
  20. जापान के शहर टोकियो में, 50 मिनट से कम दूरी वाली यात्रा के लिए एक साइकिल कार से ज्यादा तेज मानी जाती है।



Latest Posts

  Posted on Monday, July 13th, 2009 at 5:20 PM under   जबर जानकारी | RSS 2.0 Feed
Start Discussion!
(Will not be published)
(First time user can put any password, and use same password onwards)
(If you have any question related to this post/category then you can start a new topic and people can participate by answering your question in a separate thread)
(55 Chars. Maximum)

(No HTML / URL Allowed)
Characters left

(If you cannot see the verification code, then refresh here)