क्या आपका ख्याल है कि होमो सेपियन जैसी नस्लें वास्तव में नीएंडरथल से अधिक उन्नत थीं?
आज के विचारों के कुछ मुख्य बिंदु:
- क्या उच्चतर समुदाय हमारे सभी जातियों में सुधार करता है?
- क्या मानसिक स्तर और बुद्धिमता समृद्धि समुदाय की प्रगति को प्रकट करते हैं?
आइए "Siddharth Tabish" के Facebook वॉल से जाने-
नस्लीय शुद्धता का मैं पक्षधर नहीं हूं.. जैविकी के हिसाब से हम इंसानों की कोई भी नस्ल उन्नत या श्रेष्ठ नहीं है.. मगर..
क्या आप जानते हैं कि प्रागैतिहासिक काल में हम इंसानों की कई नस्लें थीं?
होमो सेपियंस जो हम हैं, हमारे अलावा तमाम अन्य जैसे निएंडरथल वगैरह.. और क्या आप जानते हैं कि हम होमो सेपियन ने अपनी हर इंसानी नस्ल को ख़त्म कर दिया?
सिर्फ़ इसलिए क्योंकि हम ज़्यादा चतुर, समझदार और सूझबूझ वाले थे.. क्या आप जानते हैं कि निएंडरथल मानव कैसे थे? वो बस ऐसे ही थे जैसे गाय और भैंस.. उनकी समझ ऐसी ही थी.. जब होमो सेपिएन यानि हम लोगों ने उनका खात्मा किया तो ऐसे ही किया जैसे हम भेड़ और बकरियों को किसी एक बाड़े में घेरकर दौड़ा कर बंद कर देते हैं और फिर उनका कत्ल कर देते हैं.. निएंडरथल इतने ही समझदार थे.. हमने उन्हें घेर घर कर बाड़े में बंद करके मार डाला.. जबकि वो बहुत भावुक थे, अपने बुजुर्गों और बीमारों का ख़्याल रखते थे और ज़्यादातर शाकाहारी भी थे.. मगर वो समझ में हम होमो सीपिएंस से कम थे.. और आज इस दुनिया में सिर्फ़ हम, यानी होमो सेपिएन ही बचे हैं.. हमने अपनी सारी अन्य इंसानी नस्लें ख़त्म कर दी हैं
क्या आपके हिसाब से होमो सेपियन नस्लीय अर्थों में अधिक उन्नत थे निएंडरथल से? अगर आप ये मानते हैं तो फिर आप नस्लीय शुद्धता से या उन्नत नस्लों से इनकार कैसे करते हैं?
~सिद्धार्थ ताबिश
Read Also: आपका साप्ताहिक राशिफल: सभी राशियों के लिए यहाँ ज्योतिषीय भविष्यवाणी देखें।
Read Also: दिशा और संतुलन का महत्व - सफल जीवन के लिए वास्तु टिप्स