रूस के रोस्तोव क्षेत्र के एक गांव में पिछले हफ्ते आए समुद्री तूफान में एक मछुआरे ने अजोव समुद्र में एक अजीबोगरीब जानवर को पकड़ा। दिखने में शार्क की तरह वो जानवर एक आजीब किस्म की आवाज निकालता था। मछुआरे को पहली बार ये लगा कि उसने किसी एलियन को पकड़ लिया है। और उसी वक्त उसने अपने मोबाइल फोन से उसकी फिल्म बनाना शुरू कर दिया।
मोबाइल में कैद फुटेज में साफ पता चलता है कि उस जानवर का शरीर, सर और एक लंबी पूंछ है। कॉम्सोमोलस्काया प्रवादा की खबर के मुताबिक उस जानवर का वजन करीब 100 किलो था। जबकि, यूफोलॉजिस्ट और वैज्ञानिक को अफसोस है कि उस मछुआरे ने उस विशालकाय अजीबोगरीब प्राणी को मारकर खा लिया।
उधर, मछुआरों ने बताया कि उस अजीबोगरीब प्राणी से वो बिल्कुल डरे नहीं और भोजन के तौर पर इस्तेमाल किया, जो अब तक का सबसे स्वादिष्ठ भोजन था।
एनोमेलस फेनोमेना सर्विस के चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर जो प्राणी देखा वो बिल्कुल अजीबोगरीब था। हालांकि इसे किसी दूसरी दुनिया का प्राणी कहना मुश्किल है। उन्होंने ये भी कहा कि समुद्र में ऐसे कई अजीबोगरीब प्राणी मौजूद हैं।
गौरतलब है कि एनामेलस फेनॉमेना के विशेषज्ञों ने इससे पहले आज तक किसी ऐसी अजीबोगरीब वाकया नहीं बताया था। साथ ही विशेषज्ञों ने माना कि अजोव समुद्र में पाया गया ये अजीबोगरीब प्राणी समुद्री जीवन का दूसरा रूप हो सकता है।